अमृत नगर निवासी मो सेराज को बुधवार की रात गोली मारकर हत्या करने वाले उसके तीन दोस्तों को मुफ्फसिल पुलिस ने शुक्रवार को जेपी कारा भेज दिया। जेपी कारा भेजे गए अपराधियों में मनीष यादव, मो फैज और मो राजा हैं। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि बहुत खोजने के बाद घटना स्थल से अपराध में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद कर लिया गया है। कहा कि काफी पूछताछ के बाद भी अपराधियों के द्वारा गुमराह करने की कोशिश होती रही। घटना का जो कारण सामने आया है उसमें मुख्यत: पैसे का लेन देन का विवाद है। मनीष को मो राजा ने हथियार उपलब्ध कराया और मनीष ने सेराज को गोली मारी। कहा कि इनमें सेराज पिछले साल ही जेपी कारा से बाहर आया है। इसका पिता भी रूस्तम अंसारी भी हिस्ट्रीशीटर है। इनकी कार्यशैली की गंभीरता को देखते हुए सोमवार तक इनमें रिमांड पर लिया जाएगा।