हजारीबाग | कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से शनिवार को झील परिसर स्थित कैफेटेरिया के सामने सुबह सवेरे कार्यक्रम होगा, जिसमें राहुल पाठक व साथियों के द्वारा भजन एवं सुगम संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सुबह सवेरे का कार्यक्रम सुबह छह बजे से होगा जबकि उसी जगह संध्या छह बजे से शनि परब कार्यक्रम के तहत नृत्य गीत का कार्यक्रम होगा जिसमें राहुल डांस एकेडमी, स्वर भारती संगीत महाविद्यालय तथा नृत्य वाटिका एकेडमी के कलाकारों के द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।