हजारीबाग | विभावि में 16 मई से चल रहे अंतर विषयक शोध एवं शोध प्रविधि पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला में तीसरे दिन एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ पटना के पूर्व निदेशक डीएम दिवाकर ने संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को शोध के चरण, आंकड़ा संग्रह, कोडिंग, आंकड़ा संग्रह करने में विश्वसनीयता जैसे बिंदुओं पर व्यवहारिक जानकारी दिया। उन्होंने आंकड़ा संग्रह में नैतिकता पर विशेष बल दिया। कहा कि जिनसे आप आंकड़ा ले रहे हैं उनसे विश्वास का रिश्ता होना चाहिए। उनसे गलत बोलकर कभी आंकड़ा नहीं लें। अपनी पहचान छुपाकर या स्वयं का गलत परिचय देकर भी क्षेत्र में न जाएं । प कार्यशाला में 48 शोधार्थी प्रशिक्षु शामिल हैं।