पिछले 12 मई को त्रिवेणी सैनिक कोयला कंपनी में कार्यरत मजदूरों के साथ एसआईएसएफ के जवानों ने मारपीट कर हाथ तोड़ा था। सीआईएसएफ के जवान वहां प्रतिनियुक्त नहीं हैं। राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को ही मजदूरों ने सीआईएसएफ का जवान समझकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मजदूरों ने बताया कि एसआईएसएफ को हमलोग सीआईएसएफ का जवान समझ लिए थे। बड़कागांव प्रखंड के चिरू बरवाडीह में कोयला खनन करने वाली कंपनियों के प्रोटेक्शन के लिए राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के करीब पांच सौ जवानों को लगाया गया है। इन्हीं जवानों की सुरक्षा व्यवस्था में चिरू बरवाडीह में कोयले का खनन और परिवहन कार्य किया जा रहा है। पिछले शनिवार को इन्हीं जवानों ने मजदूरों के साथ मारपीट किया था।