उत्पाद विभाग ने होटलों में की छापामारी, दो गिरफ्तार
टाटीझरिया | विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग हजारीबाग के सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार ने टाटीझरिया के विभिन्न होटलों में छापामारी की। छापामारी में यादव लाईन होटल से 85 लीटर महुआ का शराब, पांच पेटी बीयर तथा विदेशी शराब बरामद किया गया है। इसके साथ ही इस होटल में शराब का अवैध कारोबार करने वाले डहरभंगा गांव निवासी सह होटल मालिक विजय यादव एवं लक्ष्मण यादव की गिरफ्तारी भी हुई है। इन दोनों शराब कारोबारी सह होटल मालिक को उत्पाद विभाग की टीम ने अपने साथ हजारीबाग ले गई है।