अवैध संबंध के कारण पत्नी की शिकायत, पति गया जेल
टंडवा | थाना क्षेत्र के नईपारम गांव निवासी नेहा देवी ने अपने पति के विरुद्ध स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। इसमें अपने पति पर दूसरी लड़की से संबंध रखने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि हमारी शादी नईपारम गांव निवासी धनेश्वर राम के पुत्र पप्पू कुमार दास के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। मेरे पिता ने एक बोलेरो, चार लाख रुपए नकद के अलावा कई सामान दहेज के रूप में दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही मेरे पति पप्पू कुमार दास एक युवती के साथ फरार हो गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद पति और युवती को रांची हटिया से पकड़ा गया। जिसके बाद समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया। जिसके बाद पुन: मेरे पति ने बहाना बना कर हमें 16 मई को हमारे नानी घर भेज दिया। उसी शाम को हजारीबाग के सुभाष नगर स्थित भाड़े के घर में अपने प्रेमिका को बुलाकर रखा था। मै अपने परिजनों के साथ उक्त मकान में पहुंची जहां दोनों को रूम में देखा। जिसके बाद पप्पू को टंडवा थाना को सुपुर्द किया। इधर पुलिस कांड ने मामला दर्ज कर पुलिस ने पप्पू को जेल भेज दिया।