पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृत्युंजय शर्मा की पुस्तक का विमोचन 22 को

मृत्युंजय शर्मा की पुस्तक का विमोचन 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस रांची में आयोजित कर रहा है। हजारीबाग के वन्य जीव छायाकार सह एक्टिविस्ट मृत्युंजय शर्मा को उक्त कार्यक्रम में फॉरेस्ट बायोडायवर्सिटी इन ए न्यू प्रस्पेक्टिव विषय पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। मृत्युंजय कनहरी पहाड़ी और इसके आसपास के होते विकास एवं जैव विविधता विषय पर लोगों को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मृत्युंजय शर्मा की मकड़ों पर लिखी किताब स्पाइडर आॅफ झारखंड का विमोचन किया जाएगा। शर्मा ने पिछले आठ दस सालों से झारखंड में मिलनेवाले मकड़ों के चित्र और उनके विवरण को पुस्तक में डालने का प्रयास किया है। पुस्तक में मकड़ों की 60 प्रजातियों का जिक्र है जो झारखंड में मिलते हैं। शर्मा के अनुसार कुछ प्रजातियां राज्य से गायब हो रही हैं। इन्होंने पुस्तक में किडनी स्पाइडर, स्पाइनी स्पाइडर, शॉर्ड स्पाइडर सहित अन्य मकड़ों के फोटो को स्थान दिया है।

खबरें और भी हैं...