हजारीबाग | शहर के दीपूगढ़ा स्थित ओल्ड एज होम में हजारीबाग के प्रथम सांसद के पुत्र समाजसेवी स्व.ज्योतिन प्रकाश की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर ओल्ड एज होम के वृद्धों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्व. ज्योतिन प्रकाश के पुत्र उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रशांत कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम के उप महापौर राजकुमार लाल, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, रेड क्रॉस के सचिव नीरज कुमार, भैया अभिमन्यु प्रसाद सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने स्व. ज्योति प्रकाश के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किया। अतिथियों ने कहा कि स्व. ज्योतिन बाबू एक वरिष्ठ अधिवक्ता भी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में गरीबों व असहाय लोगों की मदद के लिए सदा तत्पर रहते थे। उनके सामाजिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। पुण्य तिथि के मौके पर सरौनी स्कूल में पौधारोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने ओल्ड एज होम के वृद्धों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। संयुक्त आयुक्त सिन्हा ने वृद्धों की समस्याएं सुनी और भविष्य में यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, विनोद झुनझुनवाला, केपी ओझा, दिलीप जैन, वीरेंद्र सिन्हा, शंभु कुमार, विनय कुमार, सुखदेव कुशवाहा, सुनील सिन्हा, सुधीर सिंह, अशोक कुमार, मनोज सिन्हा, विनोद प्रकाश, विवेक गौरव, उर्मिला सिन्हा, दुलारी देवी, सुधा सिन्हा, रजनी वर्मा, गौरव मधेशिया, शिक्षक राजेश्वर कुमार सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।