हजारीबाग | अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा एवं अति पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भाई वर्मा एवं उनकी प|ी मिक्की चन्द्रवंशी को उनके निवास स्थान ग्राम चानो पहुंचकर आशीर्वाद दिया। साथ में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिदास वर्मा, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुदेेश कुमार चंद्रवंशी, युवा प्रदेश महामंत्री सुरजीत नागवाला, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार वर्मा, डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ प्रकाश कुमार, रामचंद्र चंद्रवंशी, छोटूराम आदि पहुंचे। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के चानो गांव पहुंचने पर समाज के लोगों एवं गांव के लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।