ईचाक | एलएम एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित एलएम आईटीआई प्रारंभ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 18 मई को एलएम आईटीआई में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार ली गई। साक्षात्कार मे हजारीबाग जिले के अलावा कई अन्य जिलों से 25 अभ्यर्थी अपना अपना साक्षात्कार दिए। मेहता ने कहा कि क्षेत्र युवक युवतियों की टेक्निकल शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए यह संस्थान की स्थापना की गई है। सरकारी नियमानुसार सभी आवश्यक कार्यवाही पुरी की जा रही है । इसी वर्ष से शैक्षणिक कार्य प्रारंभ की जाएगी।