अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा हजारीबाग जिला शाखा के तत्वावधान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह स्थानीय जैन भवन बड़ा बाजार में आयोजित था। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत कुमार और संचालन जिला महामंत्री गोविंद राम ने किया।
स्वागत समारोह में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कृषि मंत्री बिहार सरकार डॉ. प्रेम कुमार, नव निर्वाचित महापौर रोशनी तिर्की एवं उप महापौर राजकुमार लाल का स्वागत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास संगठन की मजबूती से होता है।
कहा कि संगठन और समाज को मजबूत बनाने के लिए हमें गांवों की ओर जाना होगा। झारखंड प्रदेश महासभा समाज के अंतिम पायदान तक संगठन को ले जाएगा। उन्होंने सरकार से सीएनटी एक्ट से गैर आदिवासियों एवं चंद्रवंशी समाज को मुक्त करने की मांग की ताकि चंद्रवंशी समाज के विकास को गति मिले। नव निर्वाचित उप मेयर राजकुमार लाल ने कहा कि चंद्रवंशी समाज से मैं वर्षों से जुड़ा हूं। समाज के विकास के लिए जो भी कार्य किए जाएंगे मैं पूर्ण सहयोग करूंगा।
समारोह में रविंद्र प्रसाद, महेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह चंद्रवंशी, राजन वर्मा, अभिनव वर्मा, शंकर वर्मा, सुधीर वर्मा, आकाश कुमार, मोहित वर्मा, शैलेश कुमार चंद्रवंशी, ममता चंद्रवंशी, प्रभा देवी, गायत्री राणा, डॉ वीके सिंह, महेन्द्र प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, भाजपा के रविन्द्र लाल, सुबोध राज, राम प्रकाश सिंह, सुरजीत नागवाला, अनिल सिंह, रंजीत वर्मा, मन्नू प्रसाद, जवाहर साव, डॉ. अरविंद, जितेन्द्र जैन, महंत विजयानंद दास, रितेश खंडेलवाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र वर्मा ने किया।
स्वागत सामारोह को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी।