वार्ड पार्षद जिधर बोलते हैं, उधर फॉगिंग कराया जाता है
एक तरफ मच्छरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ आम शहरवासी नगर निगम द्वारा फॉगिंग नहीं कराए जाने के चलते आक्रोशित हैं। वे यह भी कहते पाये जाते हैं कि निगम की पूर्व अध्यक्षा एवं उपाध्यक्ष के कार्यकाल में कभी कभार फॉगिंग भी होता था लेकिन अब वो भी नदारद है। हाल के दिनों में उन्होंने नगर क्षेत्र में फॉगिंग होते नहीं देखा है। दूसरी तरफ फाॅगिंग के बाबत नगर निगम कर्मियों से पूछे जाने पर कहते हैं कि नगर में फॉगिंग होइये रहा है। कहां हो रहा है के जवाब में कहते हैं कि वार्ड पार्षद लोग जिधर बोलते हैं, उधर फॉगिंग कराया जाता है वहीं हजारीबाग नगर निगम के वार्ड नं 20 के वार्ड पार्षद राजेश कुमार सिन्हा कहते हैं कि कहीं फॉगिंग नहींं हो रहा है। मच्छर से लोग परेशान हैं, बीमार पड़ रहे हैं लेकिन अभी तक निगम प्रशासन फॉगिंग शुरू भी नहीं कराया है।