रोटरी क्लब हजारीबाग की ओर से एचआईवी पीड़ित बच्चों एवं मरीजों के लिए दवाएं एवं अन्य चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने के लिए सोमवार को बप्पी लहरी नाइट का आयोजन संत कोलंबा स्टेडियम में किया गया । कार्यक्रम में विश्व के नंबर चार पायदान पर रहने वाले ड्रम बजाने वाले कलाकार बप्पी लहरी के पुत्र बप्पा लहरी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी रोटरी के अध्यक्ष जय दुर्गा पाठक, सचिव ऋषि राज जैन एवं उपाध्यक्ष जेपी जैन ने दी।