बरही | एनएच 33 पर अनियंत्रित होकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पीटीसी हजारीबाग निवासी शांति देवी, भिखली देवी, किर साव एवं राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में घायल लोगों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।