पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाते से 55 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किया, मामला दर्ज

खाते से 55 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किया, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | ईचाक के बरियठ निवासी आशीष कुमार के खाते से अज्ञात अपराधियों ने 55000 रुपए का आन लाइन ट्रांसफर कर लिया है। इस संबंध में खाता धारक ने सोमवार को सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह ओकनी में रह कर विवेकानन्द स्कूल में पढाई करता है। वह 19 मई को पास बुक अपडेट कराने के लिए स्टेट बैंक मुख्य शाखा हजारीबाग गया तो वहां पता चला कि उसके खाता से रुपए सेवेन्टीन कॉम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 18 मई को ही ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया है। भुक्तभोगी का कहना है कि उसके मोबाइल पर ना ही कभी कोई फोन आया और ना ही किसी ने कोई नंबर मांगा फिर रुपए कैसे ट्रांसफर हुए मुझे पता नहीं है। ऐसे में खाता का सारा डाक्युमेंट्स बैंक के पास हीं होता है फिर बैंक की भूमिका पर भी संदेह है।

खबरें और भी हैं...