हजारीबाग | झारखंड सरकार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में 23 मई 18 से मतदाताओं के घर घर जाकर सत्यापन का कार्य होगा जो 25 जून 18 तक चलेगा। मतदाता सत्यापन के लिए आज नगर निगम द्वारा प्लस टू जिला स्कूल में नगर क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि बूथ क्षेत्र में छूटे हुए मुहल्ले या अनुभाग का नाम 01 जून 18 तक कार्यालय में जमा करना है। दिव्यांग मतदाताओं की सूची भी कार्यालय में 05.06.18 तक देने के लिए कहा गया। सत्यापन कार्य के दौरान विशेष रूप से नाम जोड़ने एवं हटाने पर विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची सुधार करने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नगर निगम के राम दुलारे यादव, अरूण कुमार एवं ऑपरेटर राजेश कुमार उपस्थित थे।