पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोरदाग में पेयजल संकट, पानी के लिए भटक रहे हैं लोग

जोरदाग में पेयजल संकट, पानी के लिए भटक रहे हैं लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरेडारी प्रखंड के पचड़ा पंचयात अंतर्गत जोरदाग गांव में भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के सभी कुएं तलाब चापाकल सुख चुके है। पानी के लिए लोग दर-दर भटकने को विवश है।

जोरदाग के लोग पानी की जुगाड़ में सुबह 04 बजे से परेशान रहते है। भरतीय युवा क्लब के सामने दो चापानल है लेकिन कई माह से पानी नहीं आ रहा है। यहां के ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत चापानल सुधार केंद्र हजारीबाग में की है। लेकिन अब तक चापानल बनाने के लिए कोई विभागीय मिस्त्री गांव नहीं पहुंचे है। जोरदाग गांव में सर्वे के अनुसार लगभग 75 कुआं एवं 25 चापानल हैं। जिसमें 60 कुएं सुख चुके है।

25 चापाकलों में मात्र पांच चापाकल ही सही है बाकी सब खराब पड़े है। केरेडारी प्रखण्ड मुख्यालय से जोरदाग गांव की दूरी 04 किलोमीटर है। 2011 के जनगणना के अनुसार गांव की कुल आबादी 412 है। इतनी बड़ी जनसंख्या में 05 चापाकल कम पड़ रहे हैं।

जोरदाग में सूखा कुआं

खबरें और भी हैं...