- Hindi News
- National
- अमनारी गांव के तालाब गहरीकरण कार्य में बरती गई अनियमितता, डीसी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
अमनारी गांव के तालाब गहरीकरण कार्य में बरती गई अनियमितता, डीसी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
टाटीझरिया. भराजो पंचायत के के अमनारी गांव में तालाब निर्माण में बरती गई अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन से की गई है। मुखिया राम प्रसाद कुशवाहा और स्थानीय ग्रामीणों ने हजारीबाग के डीसी रवि शंकर शुक्ला और सदर एसडीओ आदित्य रंजन से इसकी लिखित शिकायत की है। अधिकारियों से कहा गया है कि तालाब गहरीकरण का काम नियमानुसार नहीं कराया गया है। इसका कार्य अमनारी गांव के ही हरी महतो, इब्राहीम अंसारी और जितेन्द्र पासवान ने द्वारा संयुक्त रूप से जलछाजन के तहत करवाया गया। इसकी प्राक्कलित राशि तीन लाख रुपए हैं। तालाब को चारों ओर से कोड़वाकर तालाब की जमीन को सिर्फ मिलाया गया है। इस घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।