पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दारू : ऑटो ने लोहे के पोल में मारी टक्कर, चालक घायल

दारू : ऑटो ने लोहे के पोल में मारी टक्कर, चालक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दारू | रविवार की रात 10.00 बजे जबरा पांडेटोला में एक अनियंत्रित ऑटो ने लोहे के बिजली पोल में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बड़वार निवासी बीरेंद्र पासवान का पैर उसमें बुरी तरह से फंस गया। घायल व्यक्ति अपनी ऑटो संख्या जेएच 02 एई 8846 से अपने ससुराल कोलघटी हजारीबाग जा रहा था। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग मदद को दौड़े और मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर दारू थाना से सरजू पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भिजवा दिया।

खबरें और भी हैं...