पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | स्थानीय कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा ने कहा कि गांधी देश की संचार व्यवस्था के जनक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने देश की अखंडता के लिए प्राणों की कुर्बानी दी। इस अवसर पर उपेन्द्र राय, शशी मोहन सिंह, डॉ जमाल, निसार अहमद उर्फ भोला, दिनेश सिंह राठौर, मो अजीम खान, निसार अहमद, प्रवक्ता रीतलाल मंडल, चंद्रशेखर मिश्रा, बीरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, अशोक देव, जमुना यादव, वीसी मिश्रा, राजू चौरसिया, विजय यादव, विजय सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...