डीएवाई-एनयुएलएम के अंतर्गत प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को किया गया। यह प्रशिक्षण डीजीटी भारत सरकार के अधीन होगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डीएवाई -एनयुएलएम कौशल प्रशिक्षण में कार्यरत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिलाना है। जिसमें कौशल विकास प्रशिक्षण गुणवतापूर्वक प्रशिक्षण मिल सके। डीजीटी के अधीन संचालित सीएसटीएआरआइ के मुख्य प्रशिक्षक के द्वारा हो रहा है। प्रशिक्षण के बाद डीजीटी द्वारा मूल्यांकन के बाद प्रमाण पत्र भी मिलना है। मौके पर उपनिदेशक अशोक राही ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे भारत के कौशल विकास प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करना है। जिसमें सभी कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों का गुणवतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करके स्वावलंबी बन सके। कुशल नौकरी पा सकें। प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित प्रशिक्षकों को अत्यधिक लाभ होगा। मौके पर उपस्थित नेचर केयर एजुकेशनल सोसायटी के सचिव विनय कुमार ने कहा कि बहुत ही मेहनत के बाद झारखण्ड के सभी कौशल प्रशिक्षकों के लिए दूसरी बार हजारीबाग में आयोजन कर पाया हूं। जिससे झारखण्ड के सभी प्रशिक्षणार्थी को गुणवतापूर्वक प्रशिक्षण मिल सके। इस आयोजन में वुमेन डेवलपमेंट सेंटर, आर्यभट एजुकेशन एवं हेल्थ सोसायटी, इंदिरा गांधी एजुकेशनल सोसायटी, हिन्दुस्तान अलफला सोसायटी, मोदी वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीएसटीएआरआइ (केन्द्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान) कोलकाता के उपनिदेशक अशोक राही, ट्रेनिंग ऑफिसर के वैंकट सत्यनारायण, ज्ञान ज्योति मेमोरियल के प्राचार्य शंभु कुमार, नेचर केयर एजुकेशनल सोसायटी के सचिव विनय कुमार, जीएमआइटीआइ के निदेशक मनोज कुमार, शिक्षा एवं कल्याण समिति के सचिव सुभाष आर्या, एकमे एजुकेशन सोल्यूशन प्रलि आनंद माथुर ने संयुक्त रूप से किया।