हजारीबाग | जनता दल यूनाइटेड बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में कटौती को ठीक करने एवं आपूर्ति निर्बाध बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत महाप्रबंधक से मिला। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन पटेल व महासचिव अर्जुन कुमार मेहता शामिल थे। मुलाकात के दौरान ईचाक व बड़कागांव में की जा रही बिजली कटौती में सुधार पर चर्चा हुई। वहीं महाप्रबंधक ने शीघ्र बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। वहीं बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं होने पर जदयू जिला कमेटी धरना प्रदर्शन करेगी।