हजारीबाग | विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्र संघ के द्वारा लोकतंत्र में छात्र संघ की भूमिका को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. रमेश शरण और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शिवदयाल सिंह ने छात्र संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभावि के छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव ने किया। वहीं मंच संचालन अभाविप के पूर्व जिला संयोजक सुमित लाहरी ने किया। मौके पर छात्र संघ सचिव आदर्श तर्वे, अभाविप के पांचों विवि के कार्य प्रमुख अमित चौबे, मनोज गुप्ता, दीपक मेहता, रौशन कुमार, नवलेश सिंह, अंचल सिंह उपस्थित थे।
ग्रीष्मावकाश में भी चलेंगी कक्षाएं
हजारीबाग | मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ग्रीष्मावकाश में सत्र छह के तहत हिन्दी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गणित एवं रसायन विज्ञान की कक्षाएं संचालित होंगी। यह कक्षाएं 21 मई से प्रात: 7.00 बजे से संचालित की जाएगी। उक्त जानकारी प्राचार्य मिथलेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।