पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 19 हजार की ठगी

25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 19 हजार की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ी बाजार टीओपी अंतर्गत खिरगांव सिरका मुहल्ला निवासी पारसनाथ प्रसाद 19 हजार रुपए ठगी का शिकार हो गए। इस संबंध में उसने बड़ी बाजार टीओपी में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

एफआईआर में कहा है कि 16 मई को 10.18 बजे रात में वाटसअप नंबर 9110091695 पर एक अज्ञात नंबर 8951532370 से मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 25 लाख का इनाम मिला है। इसे प्राप्त करने के लिए 19 हजार रुपए कंपनी के खाते में जमा करना होगा। इसके लिए एक नंबर दिया गया। जिसका नंबर 8022662942 है। वाटसअप के जरिए इस नंबर से वायस कॉल और वाटसअप मैसेज किया जा रहा था। इसी नंबर पर बैंक एकाउंट नंबर दिया गया। जिसका नंबर 437810110012159 है। यह अकाउंट तापस दास के नाम से है। इस खाते में तीन किस्तों में क्रमश: 6000, 7000 एवं 6000 कुल 19000 रुपए जमा करवाया गया। बाद में बताया गया कि पैसा जमा होते ही 25 लाख रुपए आपके खाते में चला जाएगा। 18 मई को जब खाता में कोई रकम नहीं आया तो उक्त नंबर पर फोन किया। उधर से ठगी का शिकार होने की बात कही गई। इसके बाद मेरा नंबर 9576611849 को भी हैक कर लिया गया। खतरा बताया है कि ठगी करने वाले मेरे मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर किसी और को नहीं ठग लें।

खबरें और भी हैं...