पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभावि में व्याप्त अनियमितता पर पत्र

विभावि में व्याप्त अनियमितता पर पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | विभावि अध्यक्ष झारखंड छात्र मोर्चा के चंदन सिंह ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखकर विभावि में व्याप्त अनियमितता पर कार्रवाई की मांग की है। लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में पठन पाठन की स्थिति खराब है। यहां की पढ़ाई टॉपर और शोधकर्ताओं के हाथ सौंपी दी गई है। विश्वविद्यालय सिर्फ दिखावा भर रह गया है। सीबीसीएस पद्धति के हिसाब से प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट प्रकाशन से पहले सेकेण्ड सेमेस्टर के इंटरनल की दोनों परीक्षाएं ले ली गई जो नियम के विपरीत है। शोधकर्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार यहां कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। कुलाधिपति से तत्काल उपरोक्त बातों पर ध्यान देते हुए संज्ञान लेने की बात कही गई है।

खबरें और भी हैं...