पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काउट और गाइड स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं

स्काउट और गाइड स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीवीसी में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को स्काउट एवं गाइड्स के बच्चों के लिए वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सबसे पहले भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में सफाई का कार्य किया गया फिर पीडब्ल्यूडी चौक से कार्मेल चौक तक सफाई का आयोजन किया। इस दौरान स्वच्छता के संबंध में राहगीरों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

मुख्य कार्यक्रम दामोदर घाटी निगम के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग नगर निगम के उप महापौर राजकुमार लाल, पटना मेडिकल कॉलेज के सुप्रसिद्ध चिकित्सक प्रो (डॉ) सोनी सिन्हा एवं प्रो (डॉ) रंजीत कुमार सिन्हा के साथ-साथ दामोदर घाटी निगम हजारीबाग के परियोजना प्रधान संजय कुमार एवं डॉ आईके सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग शहर को पॉलिथीन मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्काउट एवं गाइड से जुड़े बच्चों से आह्वान किया कि आपलोग स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं और समाज में पॉलिथीन के दुष्प्र भाव से होने वाले नुकसान से लोगों को जागरूक करें। प्रो (डॉ) सोनी सिन्हा ने बच्चों को नेत्र रोग से बचाव एवं नेत्रों की सफाई के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम के द्वारा नेत्रों को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। प्रो (डॉ) रंजीत सिन्हा जी ने पांच एफ अपनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

दाघानि हजारीबाग के परियोजना प्रमुख संजय कुमार ने दाघानि के स्थापना काल से ही पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। उन्होंने गिरते भू-जल स्तर पर चिंता जताई और कहा कि समुचित भूमि एवं जल संरक्षण के बिना इससे निजात नहीं पाया जा सकता।

कार्यक्रम के दौरान नई किरण संस्थान के सचिव तौफीक ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से कचरा एवं इसके निष्पादन की प्रक्रिया को बच्चों के बीच रखा। इस प्रस्तुति को बच्चों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. आईके सिन्हा ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड के जिला आयुक्त राजेश्वनर प्रसाद सिन्हा, राज्य प्रतिनिधि उज्जल आइकत, जिला प्रशिक्षण आयुक्त विनय मोहन, सहायक सचिव पीके जायसवाल, संयुक्त सचिव आशा रानी, शिक्षक अपराहण डोल, राजीव कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार सिंह, डॉ. जितेन्द्र झा, सुनील कुमार, सुगातो घोष, कंचन सिंह, अरूण कुमार सिंह, धीरज कुमार, ओंकारनाथ, शैल सहाय, संज्ञा दास, शुभकरण चौरडिय़ा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...