पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमए के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

एमए के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के भूगोल स्नातकोत्तर (एमए) चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रांची पठार का भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक अध्ययन के लिए शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने दशम जल प्रपात, मछली घर, टैगोर हिल्स, रांची शहर का गहन अध्ययन किया। जिससे उनका प्रत्यक्ष अनुभव द्वारा ज्ञान की प्राप्ति हुई। शैक्षणिक भ्रमण में सोमनाथ कुमार, समूह नेता उदय कुमार गुप्ता, ललन ठाकुर, चंदन दास, तस्लीम कौसर, साहिना परवीन, राजेश कुमार, नीरज कुमार, बीरेंद्र कुमार, कुलेश्वर साव, गुलाज परवीन आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...