डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल-रोग विशेषज्ञ डॉ अमन उर्वार ने कहा कि फास्ट-फूड के व्यापक प्रचलन से बच्चों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने खेलकूद में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाले बच्चों को विटामिन एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन लेने की नसीहत दी। डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने अभिभावकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे लंच बॉक्स में ठोस आहार ही भेजें। डॉ अमन की टीम ने कैंप में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की उम्र के अनुसार उंचाई, वजन, बीपी, पल्स रेट, नाखून, बाल, त्वचा, कान, नाक, गला, टांसिल, गर्दन के साथ साथ सभी प्रकार के ऑर्गेंस की जांच करते हुए उन्हें आवश्यक सुझाव भी दिया। डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने डॉक्टर अमन और उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट किया।