हजारीबाग | सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा सुबह सवेरे कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की सुबह झील परिसर के निकट किया गया। प्रात:कालीन सत्र में भजन सरिता की शुरूआत गणेश वंदना, गाईये गणपति जगबंदन से हुआ। तत्पश्चात राहुल कुमार पाठक व साथियों के द्वारा कई भजन प्रस्तुत किये गये, जिनमें प्रभुजी तुम चंदन हम पानी, बांके बिहारी से मोरे नैना, राम का गुणगान करिये व मेरा सांवला सलोना घनश्याम जैसे भजन गाये जिसे मौजूद लोगों ने खूब सराहा। इसके पूर्व सुबह सवेरे का कार्यक्रम का उद्घाटन अर्जुन प्रसाद एवं प्रमिला देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथि कलाकार सतीश होरा ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति में हारमोनियम पर राहुल, तबला व नाल पर बसंत कुमार, ऑर्गन पर कुंदन कुमार व गिटार पर आर्यन गुप्ता ने साथ दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर दर्जनों कला प्रेमी दर्शक मौजूद थे।