पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1.29 लाख लूटपाट का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटकमसांडी | कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर पाराटांड़ मोड़ के पास दो अज्ञात लुटेरों ने 129117 रुपए दिन दहाड़े लूट लिया। इस बाबत वादी भारत माइक्रो फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर पिंटू कुमार सिंह ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। कटकमसांडी पुलिस ने पिंटू कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 109 /2018 आईपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत माइक्रो फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर पिंटू कुमार सिंह कटकमसांडी क्षेत्र से विभिन्न समूहों को दिए गए लोन की रिकवरी के बाद सारे पैसे लेकर जिला मुख्यालय कार्यालय जा रहे थे। इस क्रम में पाराटांड के पास दो अज्ञात लुटेरे दिन के करीब 2.00 बजे मोटरसाइकिल अपाचे से आए और पिंटू कुमार सिंह को चलते हुए गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया तथा रिवाल्वर की नोक पर उसका बैग लूट लिया। बैग में कलेक्शन की राशि, कंपनी का टैब, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन मशीन, ब्रांच मैनेजर का पर्स, मोबाइल, एटीएम कार्ड भी लूट कर हजारीबाग की ओर भाग गए। पुलिस आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच पड़ताल कर रही है। मामले का जल्द खुलासा हो जाएगा।

बैंक से लौट रही महिला से 5400 रुपए की छिनतई

विष्णुगढ़ | बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से तीन युवकों ने 5400 रुपए का थैला लेकर फरार हो गए। अनिता सोरेन (18) पति सुनिल हांसदा ग्राम लहरियाडीह ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि मैं शनिवार को 10.30 बजे नवादा बैंक ऑफ इंडिया गई। वहां अपने खाते से 5000 की निकासी किया और मेरे थैले में पूर्व से 400 रुपए, आधार कार्ड, मोबाइल फोन रखा हुआ था। उसी थैले में 5000 रुपए डाल कर बनासो की तरफ पैदल जाने लगी। तभी मेरे सामने से एक सवारी गाड़ी गुजरी। जिस पर सवार एक व्यक्ति ने मेरे शरीर के ऊपर उल्टी कर दिया। जिसे में नगमा टेंट के पास लगे चापानल में धोने गई। तभी तीन अज्ञात लड़के आए और चापानल चलाने लगे। इसी बीच मेरा थैला दो लड़के लेकर फरार हो गए। वे 15 से 16 वर्ष के सांवले रंग के थे। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...