पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 जून तक हजारीबाग और चतरा में बिजली से जुड़ी योजनाओं को पूरा करें

30 जून तक हजारीबाग और चतरा में बिजली से जुड़ी योजनाओं को पूरा करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में चल रही योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए शनिवार को विद्युत अंचल कार्यालय में बैठक हुई। हजारीबाग विद्युत अंचल के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हजारीबाग एवं चतरा विद्युत प्रमंडल के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार ने योजनाओं को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए।

शहरी क्षेत्र में विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए आरएपीडीआरपी योजना तथा एलटी एबी केबुल लगाने के कार्य को पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके तहत कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को बदल कर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने, लो टेंशन के खुले तारों की जगह इंसुलेटेड तार लगाने पुराने बिजली के पोल की जगह नये पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन में 33 केवी के छह वीसीबी लगाया जा चुका है वहीं 11 केवी लाईन में 17 में से 14 वीसीबी लग चुका है।

हर घर को बिजली योजना के तहत दीवाली तक जिले के सभी गांवों के हर परिवार के घर में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष जोर दिया गया। बताया गया है कि 771 गांवों में 405 गांव कंप्लीट हो गए हैं। शेष 366 गांवों में छूटे हुए घरों में बिजली का कनेक्शन पूरा करने के लिए कहा गया। इसके लिए जगह जगह कैम्प लगाकर छूटे हुए घरों को कनेक्शन देने के लिए कहा गया। बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क तथा एपीएल परिवारों से कनेक्शन के लिए 500 रुपए शुल्क रखा गया है, जो प्रतिमाह 50 रुपए आसान किस्त के आधार पर दिया जा सकता है।

सर्किल ऑफिस में बिजली विभाग की बैठक।

खबरें और भी हैं...