पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्जन स्टेडियम का नाम अब हजारीबाग स्टेडियम

कर्जन स्टेडियम का नाम अब हजारीबाग स्टेडियम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्जन ग्राउंड के कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खेल गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिसमें खेल संघों के अध्यक्ष/सचिव, खेल प्रशिक्षक, खेल शिक्षक एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के उद्देश्य से एक बड़ा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वीमिंग पूल हजारीबाग में बनाने के निर्णय से अवगत कराया गया। साथ ही आवासीय खेल छात्रावासों, डे-बोर्डिंग सेंटर, खेल प्रशिक्षकों, विद्यालयों/महाविद्यालयों आदि में विगत वित्तीय वर्ष की खेल गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से कर्जन स्टेडियम का नाम बदलकर “हजारीबाग स्टेडियम” रखे जाने का निर्णय लिया गया तथा स्टेडियम में कार्यान्वित कार्यों को मई माह के अंत तक समाप्त करने का लक्ष्य ठेकेदार को दिया गया। लॉन टेनिस एवं बास्केटबॉल कोर्ट का कार्य भी शीघ्र समाप्त करने का निदेश ठेकेदार को दिया गया।

न्यू स्टेडियम, हजारीबाग स्टेडियम एवं वेल्स स्टेडियम की देखरेख एवं प्रबंधन के लिए तीन अलग-अलग समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में बैडमिंटन को छोड़कर अन्य सभी खेल संघों एथलेटिक्स/हॉकी/फुटबॉल/बास्केटबॉल आदि संघों ने शीघ्र चुनाव करवाने तथा लेखा विवरणी जमा किए जाने का आश्वासन दिया । मौके पर मो. शब्बीर अहमद जिला खेल पदाधिकारी , हजारीबाग, बीरेंद्र कुमार महासचिव एथलेटिक, प्रहलाद सिंह( सचिव) तैराकी संघ, अजित कुमार एथलेटिक्स, कोलेश्वर गोप, हॉकी, उदय कुमार, मनोज कुमार, चंदेश्वर दास, राजेश्वर सिन्हा, अनुकंपा रुण्डा, सोनी कुमारी, चंन्द्रमोहन महतो, चंद्र शेखर कुमार, मो .गुड्डु ,चंदन कुमार, हेमंत कुमार के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...