पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी व्यवसायी युवक को रड से मार कर किया जख्मी, रिम्स रेफर

सब्जी व्यवसायी युवक को रड से मार कर किया जख्मी, रिम्स रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग जीजीएस रोड में डेली मार्केट गेट के पास शुक्रवार की सुबह एक सब्जी व्यवसायी युवक को रड से मार कर जख्मी कर दिया गया। जिसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिल्वार निवासी जगदीश महतो का पुत्र महादेव कुमार महतो है। इस मामले में सदर पुलिस ने ओकनी के एक युवक को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह उक्त जगह पर वाहन से सब्जी अनलोड किया जा रहा था। जिसे कारण सड़क पर सब्जी व्यवसायियों की भीड़ लगी थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे और वाहन को हटाने के लिए धमकी दी। धमकी देने वालों में मेन रोड के एक दवा दुकान में काम करने वाला ओकनी निवासी चंदन कुमार का नाम बताया जा रहा है। बकझक के बाद चंदन वापस चला गया और रड लेकर फिर पहुंचा और रवि कुमार जिसके साथ बकझक हुई थी उसके साथ मारपीट करने लगा। बचाव में महादेव आगे आया तो चंदन ने महादेव पर रड से प्रहार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद से चंदन फरार है। हिरासत में लिया गया युवक की संलिप्तता तत्काल नहीं पाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...