पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कसाई मुहल्ला में फिर ली गई तलाशी

कसाई मुहल्ला में फिर ली गई तलाशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर पुलिस ने गुरुवार की रात कसाई मुहल्ला में वृहत पैमाने पर एसड्राइव चलाया। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार कर रहे थे। टीम में एएसआई शैलेंद्र ठाकुर एवं क्राउड कंट्रोल के बल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि चार मई को हुए छापामारी के बाद फिर से छिटपुट प्रतिबंधित मांस का कारोबार किया जा रहा है। वहीं पूर्व की घटना में दर्ज एफआईआर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी मकसद था। रात दस बजे से एक बजे रात तक मुहल्ले में ड्राइव चला। इस दौरान सभी नामजद एवं संदिग्ध कारोबारियों के घरों में तलाशी ली गई। लोग छतों को छलांगते हुए भागने लगे और भारी अफरातफरी मच गई। कहा कि सभी को चेतावनी दी गई।

खबरें और भी हैं...