पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षा गार्ड की लाश कालीबाड़ी नाला से बरामद, मामला संदिग्ध

सुरक्षा गार्ड की लाश कालीबाड़ी नाला से बरामद, मामला संदिग्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमांडो सिक्यूरिटी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड का शव सदर पुलिस ने शुक्रवार को कालीबाड़ी रोड के नाला से बरामद किया है। परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतक मांडू निवासी बालेश्वर पांडेय का पुत्र मनोज पांडेय था। वह घटना स्थल के समीप स्थित मालवीय मार्ग के मेगा सेल मार्केट मॉल में ड्यूटी करता था। मृतक के पिता ने थाना में फर्द बयान दर्ज कराया है जिसमें उसकी हत्या की आशंका जताया है।

कहा है कि वह प|ी के पास बताया था कि मॉल में काम करने वाली एजेंसी के सुपरवाइजर एक महिला कर्मी उसे बराबर डांटती थी कि लेट से आओगे तो मालिक से कह कर नौकरी से हटवा दूंगी। हाल ही में उससे मनोज का बकझक भी हुआ था। इधर सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के प्रयास से परिजन को एजेंसी संचालक टुनटुन सिंह ने 20 हजार रुपए अंतिम संस्कार के लिए और 1.50 लाख मुआवजा दिया है। जबकि मुआवजे को लेकर परिजनों ने मॉल के पास धरना दिया लेकिन मॉल का एचआर नवीन कुमार ने कहा कि सिक्युरिटी का पैसा एजेंसी को देता हूं इसलिए कंपनी इसमें कोई पैसा नहीं देगी।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। कहा कि कल ही उसे 4000 मानदेय मिला था। जो मृतक के पॉकेट से मिला और उसका मोबाइल बंद मिला। वहीं मॉल के एचआर नवीन कुमार ने बताया कि यह कंपनी कोलकाता के नरेश अग्रवाल की है। मनोज सुरक्षा ड्यूटी पर था। उसकी ड्यूटी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक 12 घंटे की थी। इसके बदले एजेंसी को प्रतिमाह छह हजार भुगतान किया जाता रहा है। रात में आठ बजे तक वह मॉल के पास था। फिर पीछे जेनरेटर बंद करने गया और वापस नहीं लौटा। एजेंसी संचालक टुनटुन सिंह ने बताया कि यह एजेंसी उनके भाई नवल सिंह के नाम से है। कहा कि वह छह माह से कंपनी में था।

परिजनों ने कहा कि मृतक के चार बेटी और एक पुत्र है। उसने एक बेटी की ही शादी कर पाया था। बहुत ही गरीब परिवार है।

खबरें और भी हैं...