हजारीबाग | रोटरी क्लब हजारीबाग द्वारा एचआईवी पीड़ित बच्चों एवं मरीजों के लिए दवाएं एवं अन्य चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने हेतु बप्पी लहरी नाइट का आयोजन संत कोलंबा स्टेडियम में किया गया है। यह जानकारी देते हुए रोटरी के अध्यक्ष जय दुर्गा पाठक, सचिव ऋषि राज जैन एवं उपाध्यक्ष जेपी जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम 21 मई को संध्या 6.30 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विश्व के नंबर चार पायदान पर रहने वाले ड्रम बजाने वाले कलाकार बप्पी लहरी के पुत्र बप्पा लहरी भी अपनी प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर भी इस चैरिटेबल कार्यक्रम के लिए डीसी डॉ रविशंकर शुक्ला, एसपी अनीश गुप्ता, डीडीसी राजेश पाठक, एसडीओ आदित्य रंजन, एलआर डीसी शब्बीर अहमद, डीएसपी चंदन वत्स, दिनेश गुप्ता, सहदेव साव, कोर्रा थाना प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, सदर बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सहयोग दे रहें है।