हजारीबाग | इग्नू में नामांकन हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए जुलाई 2018 सत्र के लिए नि:शुल्क नामांकन जारी है। इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन ले सकते हैं। जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केन्द्र संत कोलंबा महाविद्यालय 0528 के कॉर्डिनेटर डॉ जे आर दास ने बताया कि विद्यार्थी इग्नू के वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। नामांकन के लिए विद्यार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी, जाति प्रमाण पत्र की कॉपी के साथ जमा कर सकते हैं।