झारखण्ड असंगठित मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में केरेडारी अस्पताल परिसर में प्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग एवं चतरा जिले के संयुक्त जिला अध्यक्ष रघु साव, सचिव नरेश साहू, उपसचिव राजेश सिंह मौजूद थे। उक्त लोगों ने संयुक्त रूप से बताया कि कर्णपुरा क्षेत्र में कंपनियां अपना पांव फैला रही है। लेकिन गरीब मजदूरों का हक छीना जा रहा है। स्थानीय लोगो को कम्पनियां दरकिनार कर रही है। साथ ही नो इंट्री का पालन नहीं किया जा रहा है। आगे कहा कि प्रदूषण बढ़ रहा है। लोग तरह तरह के रोगों का शिकार हो रहे है। इन्ही सवालों को लेकर मजदूरो के हक एवं अधिकार के सवाल पर आंदोलन होगा। मनरेगा योजना के सवाल पर कहा कि मनरेगा मजदूरों को सही मजदूरी दिलाया जाएगा। साथ ही समय पर भुगतान के लिए डीसी से बात की जाएगी।