दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर, रेफर
बरकटठा | बरकटठा बाजार चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय अभिषेक पाण्डेय पिता धीरेंद्र पाण्डेय गौरियाकरमा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीरावस्था को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।