हजारीबाग | महाराष्ट्र में येदियुरप्पा सरकार महज 55 घंटों में गिर गई। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया। न्यायपालिका पर कांग्रेस पूरा भरोसा करती है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक देव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की पोल खुल गई है। कर्नाटक की जनता ने जनादेश कांग्रेस व उसके गठबंधन को दिया है। भाजपा को खरीद फरोख्त का मौका नहीं मिला, इसलिए औंधे मुंह सरकार गिरी।