पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूल में दिखाई नहीं देने से एक हाइवा घर में घुसा तो दूसरा पुल से नीचे गिरा

धूल में दिखाई नहीं देने से एक हाइवा घर में घुसा तो दूसरा पुल से नीचे गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार की रात कोयला लदे हाइवा चमगड़ा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं दूसरा हाइवा हजारीबाग से टंडवा जा रहा था, जो पुल के नीचे गिर गया। इसमें चालक एवं उपचालक दोनों बाल बाल बच गए। दुर्घटना का मुख्य कारण धूल है। इसके कारण वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं देता है। घटना के संबंध में ड्राइवर कल्याणपुर निवासी तिर्की से पूछे जाने पर उसने बताया कि पुल के पास से कई हाइवा गुजर रहे थे। इसमें काफी मात्रा में धूलकण उड़ रहा था।

रास्ते का अनुमान नहीं होने के कारण हाइवा पुल के नीचे गिर गया। भगवान का शुक्र था कि हम दोनों ड्राइवर खलासी बच गए। वहीं सूर्य मंदिर के पास 10 बजे रात को कोयला लदा हाइवा सूर्य मंदिर के पास स्थित दीपक महतो के घर में घुस गया। इसमें घर के लोग बाल बाल बच गए। घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं बड़कागांव थाना से पुलिस निरीक्षक महेंद्र राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इसमें चमगड़ा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हाइवा के चालक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। घटना का मुख्य कारण आम्रपाली का 1500 से अधिक वाहनों का प्रतिदिन बड़कागांव होकर गुजरना है। इसके कारण भारी मात्रा में धूलकण उड़ने से ड्राइवर को रास्ता दिखाई नहीं देता है।

बाइपास रोड बनवाने की मांग

इस दौरान पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि टंडवा से आम्रपाली का कोयला लदा हाइवा भारी संख्या में इस मार्ग से गुजरता है। आवागमन आबादी वाले क्षेत्र बड़कागांव से हजारीबाग मार्ग से हो रहा है।

इस कारण कई बार घटना घट रही है। इसमें हाइवा की चपेट में आने से कई लोग मारे भी गए हैं। इसके पहले महटिकरा गांव में भी एक घर में हाइवा घुस गया था। इसमें पूरा परिवार बाल-बाल बच गया था। कई हाइवा चालक ऐसे भी हैं जो नशे की हालत में या तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं घटती हैं और लोग मारे जाते हैं। वर्तमान में भारी संख्या में लोग प्रदूषण के कारण बीमार पड़ रहे हैं। ऐसी हालत में टंडवा से आम्रपाली के कोयला लदा वाहनों के लिए भीड़-भाड़ एरिया से कहीं दूर किनारे छोर पर बाईपास रोड बनवाने की जरूरत है ताकि बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के लोगों को हाइवा से दुर्घटना एवं प्रदूषण से बचाया जा सके। वही विधायक पुत्री अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं मंगलवार की रात 10 बजे केरेडारी प्रखंड के बुंडू गांव से दौरा कर बड़कागांव से हजारीबाग आ रही थी कि रास्ते में देखा की भारी संख्या में हाइवा वाहनों का आवागमन हो रहा है। काफी प्रदूषण फैल रहा है। सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बताते चलें कि बड़कागांव समाजसेवी मनोज गुप्ता एवं अन्य कई प्रबुद्ध लोगों ने भी केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा को भी उक्त समस्या कि मामले से अवगत कराया गया है और शीघ्र बाईपास रोड बनवाने मांग की गई है।

स्थिति कि जायजा लेते पूर्व विधायक लोकनाथ महतो।

खबरें और भी हैं...