पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क दुर्घटना रोकने के लिए आम्रपाली मगध की ट्रांसपोर्टिंग रोकेंगे केरेडारी के युवक

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए आम्रपाली मगध की ट्रांसपोर्टिंग रोकेंगे केरेडारी के युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | केरेडारी

हजारीबाग-टंडवा मुख्य पथ में बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर मगध आम्रपाली की ट्रांसपोर्टिंग ट्रक बंद करने का निर्णय लिया है। जहां एक ओर इस सड़क पर दुर्घटना बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। इन कंपनियों के प्रबंधन सिर्फ कोयले की ट्रांसपोर्टिंग से मतलब रखते हैं। इन्हें पर्यावरण संवर्धन एवं दुर्घटनाओं पर जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इस कारण दुर्घटना एवं प्रदूषण बढ़ रहा है। बुधवार की अहले सुबह केरेडारी के ओमे गांव निवासी जगरनाथ साव के पुत्र प्रकाश कुमार टंडवा थाना क्षेत्र के सेरेनदाग गांव से अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी क्रम में मनसुरिया नदी के समीप ट्रक संख्या जेएच 2जेड 2703 ने गलत साइड में जाकर धक्का मार दिया। इससे उक्त युवक के दाएं पैर हाथ एवं सर में गंभीर चोट आई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद घायल युवक को केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कराया गया। बेहतर के लिए रिम्स रांची भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

क्या कहते हैं केरेडारी के युवक : दुर्घटना एवं प्रदूषण के सवाल पर केरेडारी के अयोध्या कुमार, बिनोद साव, परमेश्वर साव, रविंद्र ठाकुर, सहजाद आलम, रामकिशुन साव, महेंद्र साव समेत दर्जनों युवकों ने इससे संबंधित एक आवेदन अंचलाधिकारी के माध्यम से हजारीबाग उपायुक्त को दिया है। इसमें सुरक्षा की गुहार की है। चेतावनी दी है कि ट्रांसपोर्टिंग के लिए अलग सड़क एवं पर्यावरण संवर्धन पर ध्यान नहीं दिया गया तो हमलोग दोनों कोल परियोजनाओं की ट्रांसपोर्टिंग बंद करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...