पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनियन स्पोर्टिंग ने जीता ए डिविजन फुटबॉल लीग

यूनियन स्पोर्टिंग ने जीता ए डिविजन फुटबॉल लीग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न ए डिविजन फुटबॉल लीग के विजेताओं को मंगलवार की शाम समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। पूर्व फुटबॉलर कन्हैया गोप, इमानुएल खलको और नरसिंह टिर्की ने खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के विजेता का खिताब यूनियन स्पोर्टिंग क्लब को दिया गया। उप विजेता का खिताब स्टूडेंट क्लब हजारीबाग को दिया गया। आयोजन में एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र कुमार, बद्री गोस्वामी, अशोक भट्टाचार्य राजेश श्रीवास्तव, दिलीप गोप, मंसूर आलम, सज्जन कुमार, कौलेश्वर गोप, संदीप खलको, मनोज कुमार व अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...