पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध उत्खनन के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : एसडीओ

अवैध उत्खनन के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : एसडीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | जिले में चल रहे अवैध उत्खनन व क्रशरों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में एसडीओ आदित्य रंजन ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में अवैध उत्खनन का कारोबार चल रहा है। प्रशासन ने दर्जनों क्रशर मालिकों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बता दें कि मंगलवार को टाटीझरिया के खपिया, मुरूमातु, दारू व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कई इलाकों में एसडीओ आदित्य रंजन के नेतृत्व में अवैध क्रशरों पर कार्रवाई हुई थी। आधा दर्जन क्रशरों को ध्वस्त कर दिया गया था। टाटीझरिया में पहली बार अवैध क्रशरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मामले में एक क्रशर मालिक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। खनन विभाग द्वारा अबतक इस मामले में जांच पड़ताल जारी है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।

खबरें और भी हैं...