पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंपो में लगी आग, बाल बाल बचा चालक

टेंपो में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटकमदाग | कटकमदाग प्रखंड के हाथों गांव समीप सड़क पर एक टेंपो में अचानक आग लग गई। इस घटना में टेंपो चालक नकुल महतो बाल-बाल बच गया। बताया गया कि चालक नकुल महतो पियागो टेंपो संख्या जेएच02एएस- 5558 बालाजी इंडियन गैस एजेंसी में सिलेंडर डिलीवरी के लिए चलाता था। वह हजारीबाग से मयातू गांव स्थित गैस एजेंसी जा रहा था। इसी दौरान अचानक टेंपो से धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता कि आग निकलनी शुरू हो गई। चालक तत्काल टेंपो खड़ा कर नीचे उतर गया। तभी टेंपो में आग धधकने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...