पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवार संबंध का नेटवर्क है जिसमें माता पिता और बच्चों से जुड़े होते हैं

परिवार संबंध का नेटवर्क है जिसमें माता पिता और बच्चों से जुड़े होते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआरपीएफ 22 बटालियन ने मंगलवार को विश्व परिवार दिवस मनाया। यह बटालियन नक्सल प्रभावित जिला हजारीबाग के सिंदूर में तैनात है जिसकी कंपनियां हजारीबाग, चतरा, विष्णुगढ़, चूरचू, सतगामां एवं राजाबार में नक्सल विरोधी क्षेत्र में तैनात है।

15 मई 2018 को 22 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हजारीबाग में विश्व परिवार दिवस मनाया गया जिसमें अजीत कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ. अनिल कुमार सीएमओ, बिपिन कुमार सिंह उप कमांडेंट, हरीश कुमार सलहन सहायक कमाडेंट, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवान व उनके परिवार शामिल हुए।

इस मौके पर अजीत कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी ने उपस्थित सभी जवानों व उनके परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले हमें समझना चाहिए कि असली परिवार क्या है, परिवार संबंध का एक नेटवर्क है जिसमें माता पिता बच्चों से जुड़े होते हैं। बच्चे माता पिता से जुडे होते हैं और भाई बहन प्यार और देखभाल की मजबूत स्ट्रिंग के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े होते है। जब हम परिवार के बारे मे सोचते हैं तो मधुर और सुरक्षित भावना हमारे दिमाग में आती है।

अजीत कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों को सुख दुख में एक दूसरे का भागीदार बनने की सलाह दी । अंत में कमांडेंट ने विश्व परिवार दिवस मे उपस्थित सभी जवानों व उनके परिवार की समस्याओं के बारे में सुना और उनका निष्पादन करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...