पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजीपी ने वीसी कर एसपी से साथ जिले की अपराध समीक्षा की

डीजीपी ने वीसी कर एसपी से साथ जिले की अपराध समीक्षा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को हजारीबाग जिले में कांड निष्पादन व आपराधिक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान सदर व मुफ्फसिल थाना के कार्यों को बेहतर बताया और कई गंभीर मामलों पर अग्रेतर कार्रवाई का दिशा निर्देश दिया।

सदर थाना ने 234 एसआर मामले दर्ज होने के विरुद्ध कुल 307 मामलों को डिस्पोजल कर दिए जाने का दस्तावेज रखा। जिसमें दर्ज कांड के विरुद्ध 104 अधिक मामलों का निष्पादन के लिए तारीफ मिली। वहीं डीएसपी सदर के 160 मामलों के निष्पादन में कमी आने की बात आई।

जिले में रॉबरी के मामले को छोड़ अन्य आपराधिक घटनाएं नहीं के बराबर पाए गए। हजारीबाग के चर्चित घटना लखन साव गोली कांड संख्या 408/17 और गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्या मामले में कांड 610/15 में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिले की अद्यतन स्थिति को एसपी अनीश गुप्ता ने डीजीपी के समक्ष रखा। जहां डीएसपी व दोनों थाना प्रभारी मौजूद रहे। वीसी में एसपी अनीश गुप्ता के साथ सदर डीएसपी चंदन कुमार वत्स, सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सुमन कुमार के अलावा दोनों थाना के अनुसंधानक एसआई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...