पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमीरों की गोद में बैठ आम लोगों की हक मार रही है सरकार : महासचिव

अमीरों की गोद में बैठ आम लोगों की हक मार रही है सरकार : महासचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस कार्यालय हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर जोन के महिला कांग्रेस जिला प्रभारियों एवं प्रखंड प्रभारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि नेठा डिसूजा महासचिव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महिला प्रभारी थी। महासचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड की सरकार निकम्मी है। अमीरों की गोद में बैठ कर आम झारखंडियों की हकमारी कर रही है। प्रदेश की जनता इस सरकार को हटाने के लिए मन बना चुकी है। हमारा उतरी छोटानागपुर में कांग्रेस का संगठन मजबूत है, बस इसे धार देने की जरूरत है। सरकारी को हटाने के लिए महिला कांग्रेसियों को कमर कस लेना होगा। हमें बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करना होगा।

सोशल मीडिया में भी अपनी बहनों को दक्ष बनाना होगा। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी विधान सभा में प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरीके से नौजवान व महिलाओं को ठगा है, उसे जनता को बताना होगा। मिशन 2019 के तहत भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा सफल करना है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि नेठा के झारखण्ड प्रभारी बनने से महिला कांग्रेस में जो उर्जा का संचार हुआ है इसका असर आने वाले 2019 के आम चुनाव में दिखेगा। बैठक को संबोधित करने वालों में हजारीबाग महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलावती देवी, कोडरमा की बेबी सिन्हा, धनबाद की सीता राणा, बोकारो से रीता सिंह और रामगढ़ की बबिता सिन्हा शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...