पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगीतकार का निधन, ओरिया में हुआ अंतिम संस्कार

संगीतकार का निधन, ओरिया में हुआ अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | शिक्षाविद एवं संगीत विधा के मर्मज्ञ मुरलीधर प्रसाद का निधन पैतृक निवास हजारीबाग के ओरिया गांव में हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार ओरिया मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके पोते संजय कुमार सिन्हा ने दी। संत कोलंबा कॉलेज से स्नातक स्व मुरलीधर प्रसाद 1960-62 तक डालमिया की नौकरी की उसके बाद वे इफको कंपनी रामगढ़ में कार्य करते हुए 1989 में हेड एकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत होने के बाद 1995 में दिल्ली चले गये और कार्यकाल के अंतिम समय तक दिल्ली में संगीतकार के रूप में विख्यात हुए। स्व प्रसाद अपना पूरा जीवन सादगी और संघर्ष में बिताया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

खबरें और भी हैं...