पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केडी चिल्ड्रन में मातृ दिवस पर सम्मान समारोह

केडी चिल्ड्रन में मातृ दिवस पर सम्मान समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | केडी चिल्ड्रन अकादमी/उच्च विद्यालय डॉ. भाभा मार्ग मुनका बगीचा में मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने मां के सम्मान में गीत, कविता, भाषण आदि से मां की मर्यादा को बढ़ाया। इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों की माताओं के बीच सुई धागा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली माताओं को विद्यालय की प्राचार्या मीनू गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन धनंजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति विद्यालय के उप प्राचार्य सुबीर चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक उपेन्द्र पांडेय, सुदामा प्रसाद, रेणुका देवी, पूनम सिन्हा, अनीता सिन्हा, कमला सिंह, पूनम तिवारी समेत कई विद्यार्थियों की माताएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...